Wednesday, October 21st, 2026

मातर मंडई में आने के बाद सभी यादें और ताजा हो गई - अकबर

रायपुर
प्रदेश के वन, परिवहन, आवास व पर्यावरण तथा विधि विधायी मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिले के वनांचल ग्राम बासिनझोरी के मंडई कार्यक्रम मेले में शामिल हुए। उन्होने कबीर साहेब के तैल्यचित्र पर विधि-विधान से पुजा अर्चना करते हुए राज्य के सुख, शांति और प्रगति के लिए आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने ग्राम बासिनझोरी के नवनिर्मित कबीर कुटी सामुदायिक भवन और गौठान का लोकर्पण किया। मंत्री अकबर ने ग्रामीणों के मांग पर ग्राम बासिनझोरी और ग्राम लखनपुर में तालाब में रिर्टर्निग वॉल बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जो मांग आप रखेगें उसे तत्परता से पूरा किया जाएगा। उन्होने आयोजन समिति के सभी सदस्यों से भेंट मुलाकात कर सभी का हाल-चाल भी पूछा। उन्होने कहा कि कबीरधाम जिले के इन सुदूर वनांचल क्षेत्रों के ग्रामीणजनों, किसानों और सभी नागरिकों से मेरा पुराना नाता जुड़ा हुआ है। आज यहां इस आयोजन में शामिल होने के बाद सभी यादें नई हो गई। मातर मंडई में शामिल होने के बाद समस्त ग्रामवासियो द्वारा मंत्री अकबर का स्वागत किया।

मंत्री अकबर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने सत्ता में आने के बाद  36 वायदे जनता से किए थे, जिनमें 24 बड़े-बड़े वायदे पूर्ण हो चुके है, जिनमे कर्जा माफी, राशन कार्ड, तेन्दूपत्ता के समर्थन मूल्य में बढोत्तरी, सिंचाई कर में माफी आदि शामिल है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अन्नदाता किसानों के आर्थिक समृद्धि और उनके प्रगति और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने और फसल उत्पादकता में वृद्धि के उद्देश्य से प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की गई है, जिसके तहत लगभग 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से तीन किश्त मिल चुका है और चौथा किस्त करीब 31 मार्च तक किसानों के खाते में आ जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने राशन कार्ड का जिक्र करते हुए कहा कि जिन लोगो का राशन कार्ड अभी नही बना है वह अब भी आवेदन जमा कर राशन कार्ड बनवा सकते है। मंत्री अकबर ने कहा कि प्रदेश की जनता से किए वायदे पर हमारी सरकार ने पहले ही दिन से अमल शुरू किया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के 16 लाख किसानों का लगभग 9 हजार करोड़ रूपए अल्पकालीन कृषि ऋण माफ, 19 लाख से अधिक किसानों को 5750 करोड़ रुपए की आदान सहायता चार किश्तों में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति का प्राकृतिक आपदा से मौत हो जाती है तो उन्हें 4 लाख रूपए मिलना है तो विपत्तिग्रस्त परिवारों को विभिन्न कार्यालयों में भटकना पड़ता था। उन्होंने आगे बताया कि वह जब से विधायक और मंत्री बने है, तब से प्राकृतिक आपदा के सभी प्रकरणों पर तत्परात से कार्यवाही की जा रही और विपदाग्रस्त परिजनों को आर्थिक सहायता राशि शीघ्रता से मिल रही है। उन्होने बताया कि जितने भी प्रकरण हुए है उनके विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों को कठिनाईयों का सामना करना ना पड़ें इसलिए वे खुद उनके घर पहुंचकर विपत्तिग्रस्त परिवार से भेंट मुलाकात कर उन्हे आर्थिक सहायता की राशि चेक भेंट किए जा रहे है। मंत्री मोहम्मद अकबर ग्राम बासिनझोरी के मातर मंडई कार्यक्रम के बाद ग्राम सिल्हाटी पहुंचकर ग्राम सिल्हाटी से ग्राम भैसबोड़ तक 13 किलोमीटर का उन्नयन कार्य लागत 6 करोड़ 26 लाख 24 हजार रूपए  का विधिविधान से पूजा अर्चना कर भूमिपूजन और शिलान्यास किया।

 

#मातर मंडई

Source : Agency

पाठको की राय